'पर्यावरण मित्र' की स्थापना 24 सितम्बर 2004 को एक गैर सरकारी
संस्था के रूप में हुई। इसका मुख्यालय शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेष में है। इसके
विभिन्न कार्याक्षेत्र पूरे भारत में फैले हुए हैं ।
इसकी स्थापना के पीछे श्रीमती किरण बजाज की कल्पना, चिन्तन एवं उत्साह स्पष्ट
हैं । साथ ही समान विचारों वाले लोगों की जागरूकता तथा दिलचस्पीभी।
यह अन्य किसी भी मित्रता की तरह है जहाँ पर्यावरण के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी
और नि:स्वार्थ भाव है।
यह उस पर्यावरण का एक छोटा-सा प्रतिदान है, जो हमें नि:स्वार्थ भाव
से सबकुछ देता है।
'पर्यावरण मित्र' में जाति, रंग, धर्म,वर्ग एवं समुदाय के आधार पर
कोई भेद भाव नहीं है। यदि आप समान विचारधारा के हैं तो आप हम में से एक
हैं।